WhatsApp Menu
महिला को घसीट कर घर से निकाला, मकान पर कब्जा करने के आरोप में मामला दर्ज  |  घर की बाखल में सो रहें ग्रामीण का फोन हुआ चोरी, उसी के फोन-पे से किए रूपए ट्रांसफर, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज  |  गांव के कच्चे रास्ते पर बोलेरो सहित 22 कार्टून शराब जब्त, SI रतनलाल की टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम  |  18 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  | 

तुलसीराम चौरड़िया की प्रेरणा से गौशाला में नया गौ आवास निर्माण शुरू, भूमि पूजन संपन्न

शुक्रवार को समिति परिसर में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। पंडित राकेश शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ इस शुभ कार्य को संपन्न कराया। इस अवसर पर बाबूलाल दुगड़ मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे।

गौशाला अध्यक्ष सुशील सोनी ने बताया कि गायों को गर्मी, सर्दी और धूप से बचाने के लिए एक नए आवास की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 24×70 फीट का एक गौ आवास कक्ष निर्मित किया जाएगा। इस निर्माण का संपूर्ण व्यय दानदाता रतनचंद-सुरेश जैन परिवार वहन करेगा।

बताया जाता है कि इस पुनीत कार्य के पीछे नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष और समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया की प्रेरणा रही है, जिन्होंने गौसेवा के इस संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सुशील सोनी ने यह भी कहा कि नए निर्माण से गायों को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से रहने की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में मोहल्ले के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमें चांदरतन सेठिया, संतलाल स्वर्णकार, हरिप्रसाद तापड़िया, कोजूराम भार्गव, कैलाश बिहाणी, राजू भार्गव, रामलाल जाट, तोलाराम दर्जी, लूणाराम सुथार, नंदलाल भार्गव और अन्य ग्रामीण शामिल थे।

समिति के सदस्यों ने दानदाता रतनचंद-सुरेश जैन और प्रेरक तुलसीराम चौरड़िया के प्रति आभार व्यक्त किया। यह पहल निश्चित रूप से क्षेत्र में गौसेवा के प्रति लोगों को प्रेरित करेगी और बेसहारा पशुओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़