WhatsApp Menu
लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार  |  महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से, 14 से 23 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन  |  श्रीडूंगरगढ़ से अपराध व दुर्घटना की तीन खबरें पढें एकसाथ  |  बिग्गा स्टैंड के पास पिकअप-बाइक की आमने-सामने टक्कर: 32 वर्षीय युवक घायल, पैर में फ्रैक्चर  |  आईएएस सुनील के स्वागत में बिछाए पलक पांवड़े, अनेक स्थानों पर हुआ सम्मान, दी बधाइयां  | 

तीन नामजद खिलाफ वारिसों ने करवाया धोखाधड़ी का मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 जनवरी 2026। वर्ष 1991 में कस्बे के निवासी भैंरूदान लूणियां का निधन हो गया था। लेकिन अब उनकी जमीन का फर्जी बेचान करवाने के लिए धोखाधड़ी करने वाले गिरोह ने उनके नाम का फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया एवं किसी अन्य व्यक्ति को भैंरूदान लूणियां बना कर तहसील कार्यालय में उनकी जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। इस संबध में भैंरूदान लूणियां के पोते जितेन्द्र लूणियां ने श्रीडूंगरगढ़ निवासी बजरंगलाल ब्राह्मण, बीकानेर निवासी राहूल साध एवं डेलंवा निवासी पवन कुमार ब्रह्ामण को नामजद करते हुए दो-तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। जितेन्द्र लूणियां ने जरीए इस्तगासे पुलिस को बताया कि उसके दादा भैंरूदान की 10.1900 हैक्टेयर जमीन जैतासर रोही में स्थिति है एवं उसके दादा का निधन 1991 में हो गया था। उनके सभी वारीस कामकाज के सिलसिले में प्रवासी बन कर विभिन्न जगहों पर रहते है इसलिए अभी तक उनके नाम की जमीन वारिसों के नाम नहीं चढ़ पाई। इसी बात का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने गत 8 अक्टूबर 2025 को अज्ञात व्यक्ति को फर्जी आधार कार्ड के सहारे से भैंरूदान बना कर तहसील कार्यालय में पेश किया एवं भैंरूदान लूणियां की जमीन को बजरंगलाल ब्राह्मण के नाम से विक्रय पत्र करवा लिया। आरोपियों ने 21 नवम्बर 2025 को पीएनबी से खेत पर केसीसी भी उठा ली व अब मौके पर कब्जे का प्रयास कर रहे है। पुलिस ने न्यायालय के निर्देशों पर मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच एसआई मोहनलाल करेगें।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कुछ लोग कई तरह की मिलीभगत करके गिरोह बना कर इस तरह की जमीनो को निशाना बना रहे है, जिनके मालिक काफ़ी समय से काम धंधो के चलते यहाँ नहीं रहते व जमीनो की सार संभाल नियमित नहीं कर पा रहे। ऐसे कुछ अन्य प्रकरण भी ध्यान में आये है जिन पर भी उचित क़ानूनी कार्यवाही करवाने का प्रयास रहेगा साथ ही प्रवासी निवासियों से अपील है की अपनी प्रॉपर्टी के प्रति सचेत रहें।
एडवोकेट अनिल धायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़