WhatsApp Menu
रंगों से सजा बाजार, पहुंच रहें खरीददार, दुकानों पर छाई होली की रौनक  |  दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 7 जुआरी पकड़े, 1 अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, पढें पूरी खबर  |  उजले गीतों ने भरा उल्लास, चंग पर मचाई धमाल, आज होगा जादूगर का शो और शाम को वीणा म्यूजिक ग्रुप की धमाकेदार प्रस्तुति  |  गौसेवा कर मनाया विक्रमसिंह का जन्मदिन, गुसाईं ने दी बधाई  |  2 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

ढाणी में सो रहें परिवार पर किया हमला, काश्तकार का अपहरण कर ले गए, 8 जनों के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 जुलाई 2025। खेत में घुसकर एक काश्तकार के साथ मारपीट करने का मामला सेरूणा थाने में दर्ज हुआ है। प्रभारी थानाधिकारी पूर्णमल ने बताया कि नोसरिया निवासी 22 वर्षीय वसुंधरा पुत्री हड़मानाराम मेघवाल ने सहीराम व रामेश्वरलाल पुत्र छोटूराम मेघवाल, बाबूलाल पुत्र गोपालराम मेघवाल, सुखाराम पुत्र सुलतानाराम मेघवाल, अशोक पुत्र जगदीश मेघवाल निवासी गोपालसर, बुधाराम पुत्र नरसाराम मेघवाल, शिवलाल व देवीलाल पुत्र नरसाराम मेघवाल निवासी लालमदेसर नया के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित गोपालसर की रोही में एक खेत में काश्तकार के रूप में रहते है। 3 जुलाई को उसके भाई राकेश और माता पिता, छोटा भाई मनोज और वह ढाणी में सो रहें थे। तभी रात करीब 12 बजे एक पिकअप गाड़ी में सवार आरोपी आए और सो रहें सभी जनों पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके पिता को घसीट कर अपहरण कर ले गए और पिता अभी तक उनकी कैद में ही है। परिवादिया ने पिता को छुड़वाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़