WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

ड्रेनेज कार्य बना पेयजल संकट की वजह, वार्डवासी एक सप्ताह से परेशान

डूंगरगढ़ one 23 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के वार्ड संख्या 23 में नगरपालिका द्वारा कराए जा रहे ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले एक सप्ताह से वार्डवासी पेयजल के लिए भटकने को मजबूर हैं, लेकिन जलदाय विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने बताया कि बिग्गाबास स्थित वार्ड नंबर 23 में बरसाती पानी की निकासी के लिए नगरपालिका ने सड़क तोड़कर करीब दो फीट चौड़ा नाला और प्रत्येक चौराहे पर चैंबर निर्माण का कार्य शुरू किया है। इस दौरान सड़क खुदाई में कई जगह जलापूर्ति की पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसके चलते जलदाय विभाग ने सप्लाई ही बंद कर दी।

सबसे बड़ी समस्या यह है कि जलापूर्ति बाधित होने के बावजूद विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इससे पूरे वार्ड में पेयजल संकट गहरा गया है। मजबूरन लोगों को महंगे दामों पर निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
पूर्व पार्षद स्वामी ने इस मामले में जिला कलेक्टर को शिकायत भेजकर शीघ्र समाधान की मांग की है। वार्डवासियों का कहना है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़