WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

डोटासरा के बीकानेर दौरे की तैयारी तेज, भव्य स्वागत को लेकर गोदारा ने बुलाई बैठक

डूंगरगढ़ one 26 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के 28 फरवरी को प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन में तैयारियां तेज हो गई हैं। दौरे को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने जिले के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

पूर्व विधायक गोदारा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का बीकानेर आगमन संगठन को नई मजबूती देगा। बैठक में डोटासरा के स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने, विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर मंथन किया जाएगा।

गोदारा ने कहा कि डोटासरा का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और संगठनात्मक दृष्टि से अहम साबित होगा। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों, वर्तमान व पूर्व पार्षदों, मंडल अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ताओं से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को उत्सव के रूप में मनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़