श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 जुलाई 2025। अचंल में रविवार को झूम कर सावन के बादल बरस रहें है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में जमकर बादल बरसे है और बरसात जारी है। मुख्य बाजार की गलियों में नदी का सा पानी का बहाव हो गया है। कस्बे के बिग्गाबास में हालात बिगड़ गए है और नीचले हिस्सों में पानी भर गया है। यहां कई लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। गांव धीरदेसर पुरोहितान, बिग्गा, उदरासर, लिखमादेसर, रिड़ी सहित इनके आस पास के गांवो में अच्छी बरसात की सूचनाएं है। किसानों ने बताया कि बारानी फसलों में ये बरसात अमृत के समान काम करेगी। इससे फसलों की बढ़त व पैदावार दोनों ही अच्छी होगी। ध्यान रहें मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में आए सिस्टम और ट्रफ लाइन की स्थिरता के कारण राजस्थान में लगातार बरसात का दौर जारी रहने की बात कही है। रविवार को विभाग ने बीकानेर, चूरू सहित 30 जिलो में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। वहीं सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बारां व पाली में बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।