श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 जुलाई 2025। बुधवार को झूलेलालजी के अनुयायियों ने मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण के साथ चालिसा महोत्सव प्रारंभ किया। बुधवार सुबह सिंधी समाज के द्वारा कॉलोनी में नाचते गाते हुए कलश यात्रा निकाली गई। वहीं देर रात तक मंदिर में भजन सत्संग की गूंज रही। इस दौरान समाज के गुरू साध मुकेश कुमार का सान्निध्य रहा और समाज पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार गुरनाणी व मंत्री अशोक वासवानी ने उनका स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में सिंधी मंदिर निर्माण की स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में मनाई गई। मंदिर निर्माण में सहयोगी रहें तुरजमल बोधिजा, दिवंगत भगवानदास रिझवानी, जीवंतमल लालवानी, परसुमल दातवाणी, मोहनलाल दातवाणी, मुरलीधर बजाज, ठाकुरमल धमेजा, नत्थूमल मोरवानी, ईश्वरीदेवी, पेरूमल खट्टनाणी, देवनदास संगवानी के परिवारों का सम्मान किया गया। जुयपुर निवासी तुलसीदास तिलाकानी ने संत कंवरराम भवन में 17 एयर कंडीशनर भेंट देने पर समाज द्वारा उनका सम्मान कर आभार प्रकट किया गया। समारोह में नन्हें मुन्ने बच्च संत झूलेलालजी के वेश में सज धज कर शामिल हुए। अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी ने समाज को एकजुट होकर रहने व सदैव एक दूसरे का सहयोगी बनने की प्रेरणा दी। बुजुर्ग तुरजमल बोधिजा, मंत्री अशोक वासवानी ने भी विचार व्यक्त करते हुए प्रेम व सद्भाव से रहने व समाज के कार्यक्रमों में शामिल होने, इन्हें सफल बनाने में सहयोगी बनने की बात कही। समाज के रवि रिझवानी की सेवाओं के लिए सम्मान किया गया। रिझवानी ने बताया कि समारोह में पंडित मांगीलाल उपाध्याय व दादी अन्नपूर्णा देवी उपाध्याय को भी मंदिर में सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समाज के युवाओं ने समारोह की व्यवस्थाएं संभाली। दुर्गाप्रसाद खट्टनानी, अशोक गुरनाणी सहित समाज के सभी परिवारों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई। सभी ने सामूहिक झूलेलाल चालिसा, माला, आरती व पल्लव के बाद महाभोग में भाग लिया। समाज के सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। आप भी देखें सिंधी समाज में मनाए गए उत्सव का पूरा वीडियो, देखें सभी फोटो।