WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

जैसलसर पहुँचा भाजपा का विकास रथ, ग्रामीणों ने किया स्वागत

डूंगरगढ़ one 24 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बुधवार को विकास रथ ग्राम पंचायत जैसलसर पहुँचा। ग्रामीणों ने रथ का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
मंडल अध्यक्ष नरेश मोट ने बताया कि पिछले दो वर्षों में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में विकास कार्य तेजी से हुए हैं।

विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से जल जीवन मिशन के तहत करीब 700 करोड़ रुपए की योजना धरातल पर उतर रही है। इससे क्षेत्र के सभी गांवों में हर घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के इतिहास में पहली बार 200 करोड़ रुपए से अधिक का बजट सड़कों के निर्माण व नवीनीकरण के लिए स्वीकृत हुआ है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुविधाएं बेहतर होंगी।

ग्रामीणों ने जैसलसर से श्रीडूंगरगढ़ तक सड़क नवीनीकरण और गांव में दो नए नलकूप स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया।
कार्यक्रम में सुभाष नायक आडसर, मेघराज सोनी, द्वारका प्रसाद सैन, माखननाथ जोगी, उदयसिंह बिका, दौलतराम नायक, श्रवण शर्मा, सुरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़