WhatsApp Menu
सरसजी मंदिर में विधि विधान से हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, गांव में एकता व समरसता का दिया संदेश, रात को होगा भव्य जागरण।  |  श्रीडूंगरगढ़ रंगा होली के रंगों में, रंग गुलाल से खूब खेली होली, दी एक दूसरे को बधाई।  |  पांच दिवसीय घींदड़ होली महोत्सव-2026 का सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ, उमड़े रसिए।  |  मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  | 

जाना इतिहास, किया शहादत को नमन, विद्यार्थियों से संवाद, सेना कर्नल का हुआ सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी एवं भारतीय सेना के कर्नल संजीव कुमार नैन ने अपने पारिवारिक इतिहास को जानने के लिए क्षेत्र का दो दिवसीय निजी दौरा किया। इस दौरान उन्होनें क्षेत्र के लोक देवता एवं नैन गौत्र वंश के वीर झुझार शायर जी के जन्म स्थान गांव बींझासर में उनके मंदिर में शीश नवाया एवं 15वीं शताब्दी में उनके द्वारा गौवंश की रक्षा में दिए गए बलिदान व लूटेरों से शीश कटने के बाद भी युद्ध लड़ने के इतिहास को विस्तार से जाना। गांव बींझासर में शायर झुझारजी मेला व मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नानूराम नैण व मुखराम नैण ने शॉल एवं साफा पहना कर उनका सम्मान किया। नैन ने गांव रीड़ी, कित्तासर, बींझासर के कई नैन परिवारों के बारे में जाना एवं सामाजिक एकजुटता का महत्व बताया। दौरे के दौरान कर्नल नैण ने गावं बिग्गा की रोही में स्थित वीर बिग्गाजी के धड़देवली धाम में भी दर्शन किए एवं उनके दर्शन किए व मंदिर कमेटी के मांगीलाल जाखड़ सातलेरा व रामप्रताप जाखड़ बिग्गा ने शॉल व साफे से उनका सम्मान किया।
किया शहादत को नमन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के पैतृक गांव बिग्गाबास रामसरा में बना उनका स्मारक अब सैन्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। क्षेत्र के निजी दौरे पर रहे कर्नल संजीव कुमार नैन को उनकी शहादत के बारे में पता चला तो वे भी उन्हें नमन करने के लिए रामसरा पहुंचे एवं शहीद को श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान वहां पहुंचे गांव के युवाओं से संवाद भी किया। यहां सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़ ने नैन का अभिनंदन किया एवं सेना के प्रति कर्तज्ञता जताई। नैन ने भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों में सेना के प्रति सम्मान के जज्बे को यादगार बताया। विदित रहे कि शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी की स्मृति में बने इस स्मारक में भारतीय सेना द्वारा एक टेंक स्थापित किया गया है एवं जल्द ही एक मिग-21 की स्थापना भी यहां होने जा रही है। इस सैन्य पर्यटन स्थल से क्षेत्र के अनेकों युवाओं को सैन्य सेवाओं के लिए प्रेरणा मिल रही है।
युवाओं व विद्यार्थियों से संवाद।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। अपने निजी दौरे के दौरान कर्नल संजीव नैन ने महर्षि दयानंद छात्रावास में युवाओं व संत कर्माबाई बालिका छात्रावास में युवतियों से संवाद भी किया एवं भारतीय सेना, प्रशासनिक सेवाओं में कैरीयर के बारे में जिज्ञासाओं का समाधान किया। यहां छात्रावास प्रबधंन समिति के एडवोकेट श्यामसुदंर आर्य ने नैन का अभिनंदन किया। नैन ने श्रीडूंगरगढ़ में स्थित श्रीकन्हैयालाल सिखवाल राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए बच्चों को सपने देखने एवं सपनों को पुरा करने के लिए लगातार प्रयास करने को कहा। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक रमेश कुमार शर्मा एवं मूलाराम तावणियां ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर नैन का अभिनंदन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़