डूंगरगढ़ one 9 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने मंगलवार को जयपुर की प्रसिद्ध Jaipur Blue Pottery Workshop- A Unit of Village Arts का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारीगरों से मुलाकात की और उनकी कार्यशैली, प्रशिक्षण प्रक्रिया व उत्पादन तकनीक को करीब से देखा। सबसे खास पल तब आया जब अध्यक्ष ने खुद चाक पर मिट्टी चढ़ाकर पॉट बनाया और ब्लू पॉटरी की कारीगरी का अनुभव लिया।
उन्होंने कहा कि “ब्लू पॉटरी राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान है। इसे वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने और कारीगरों को प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक और बाजार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।”
निरीक्षण में यह भी समझा गया कि आधुनिक तकनीक और नवाचार जोड़कर इस परंपरागत कला के कौशल विकास को और बढ़ावा दिया जा सकता है। अध्यक्ष ने कारीगरों की मेहनत और कला की प्रशंसा की।