WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

जयपुर में राज्य स्तरीय राज रोजगार मेला, हजारों युवाओं की उमड़ी भीड़

सीएम भजनलाल शर्मा बोले- युवाओं को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

डूंगरगढ़ one 25 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने और सुशासन दिवस के मौके पर गुरुवार को कॉमर्स कॉलेज, जयपुर में राज्य स्तरीय राज रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवाओं और युवतियों ने भाग लिया। सुबह से ही कॉलेज परिसर में युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
रोजगार मेले का आयोजन कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य है कि हर योग्य युवा को उसकी क्षमता के अनुसार रोजगार मिले और वह आत्मनिर्भर बन सके।

दो साल में 1.12 लाख से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार
कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने 1 लाख 12 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया है। इस दौरान 200 से ज्यादा भर्ती परीक्षाएं आयोजित की गईं। राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने कहा कि सरकार की सख्त और पारदर्शी व्यवस्था के चलते एक भी परीक्षा पत्र लीक नहीं हुआ, जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

कई बड़े नेता और अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन, शासन सचिव कुलदीप रांका सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

निजी कंपनियों ने भी दिए रोजगार के मौके
रोजगार मेले में राइजिंग राजस्थान के तहत एमओयू साइन करने वाली कंपनियों सहित प्रदेश की कई नामी निजी कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों ने युवाओं से मौके पर ही आवेदन लिए और इंटरव्यू भी किए।

सुशासन और रोजगार सृजन का मंच बना मेला
राज रोजगार मेला सरकार के सुशासन, पारदर्शिता और रोजगार सृजन के प्रयासों का उदाहरण बना। मेले से हजारों युवाओं को नौकरी के नए अवसर मिलने की उम्मीद जगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़