WhatsApp Menu
तेज अंधड़ के बीच आग ने फूंक दी गृहस्थी, ढाणी में लगी आग में झोपड़े सहित सामान जलकर हुआ खाख।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे उठा जय श्रीराम, छा गया केसरिया रंग, संतों के साथ हजारों लोग हुए शामिल  |  श्रीडूंगरगढ़ राममय: भव्य धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा कस्बा  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो  | 

जयपुर में मंत्री ने दिए निर्देश, गलत रजिस्ट्रेशन होंगे निरस्त, ई-मित्रों पर गिरेगी गाज, जिला कलेक्टर ने कहा शिकायत पर तुरंत हो कार्रवाई।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 अक्टूबर 2025। फर्जी गिरदावरी का मामला राजधानी जयपुर तक पहुंच गया है। सोमवार को सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने फर्जी गिरदावरी और गलत रजिस्ट्रेशन की शिकायतों पर सख्त रवैया अपनाते हुए निर्देश दिए हैं, कि जिन लोगों द्वारा बुवाई के विपरीत फर्जी गिरदावरी दर्ज की गई है, उनके विरुद्ध संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा कार्रवाई की जाए। दक ने सोमवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में राजफैड द्वारा किसानों से मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की तैयारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि फर्जी गिरदावरी के आधार पर यदि किसी ने समर्थन मूल्य पर जिंस बेचान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है तो उसे निरस्त किया जाए, ताकि वास्तविक किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीद योजना का लाभ मिल सके। फर्जी गिरदावरी के आधार पर गलत रजिस्ट्रेशन करने वाले ई-मित्र संचालकों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खरीद केंद्रों पर फसल की गुणवत्ता जांच के लिए नैफेड और एनसीसीएफ की ओर से सर्वेयर लगाए जाएं।
जिला कलेक्टर ने 70 हजार टोकन का भौतिक सत्यापन करने का आदेश। 
श्रीडूंगरगढ़ ONE। समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद को लेकर ऑनलाइन जारी हुए सभी 70 हजार टोकन का भौतिक सत्यापन होगा। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद मामले में गलत ऑनलाइन गिरदावरी दर्ज करने की शिकायतों को अत्यंत गंभीर मानते हुए गिरदावरी का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किए जाने के निर्देश सभी उपखंड अधिकारियों को दिए हैं।
गिरदावरी कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरूद्ध होगी कार्रवाई।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। जिला कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे मूंगफली खरीद को लेकर ऑनलाइन जारी हुए सभी 70 हजार टोकन का भौतिक सत्यापन करवाएं। साथ ही इसकी स्पष्ट रिपोर्ट मय खुद की टिप्पणी के भिजवाने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर ने सभी एसडीएम को गिरदावरी कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाये जाने के संबंध में भी अपनी अनुशंसा भिजवाने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम को प्रस्तुत करें शिकायत, तत्काल कार्रवाई होगी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। जिला कलेक्टर ने बताया कि कोई भी व्यक्ति गिरदावरी से संबंधित शिकायत संबंधित एसडीएम को प्रस्तुत करें, शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि अब तक जो शिकायतें प्राप्त हुई हैं उनमें से कोलायत, खाजूवाला, लूणकरणसर, नोखा, हदां और श्रीडूंगरगढ़ समेत 6 तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। सर्वाधिक शिकायत नोखा और श्रीडूंगरगढ़ तहसील से मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़