WhatsApp Menu
दहेज दानव ने तोड़ा एक ओर घर, विवाहिता को निकाला ससुराल से, मामला दर्ज।  |  राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का आज अंतिम दिन।  |  भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी में कल शुरू होगा नया बैच, तीन दिन होगी डेमो क्लास।  |  अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से, श्रीडूंगरगढ़ में मेडिकल के लिए श्रद्धालु परेशान।  |  लखपति दीदी अब बनेगी मिलेनियर दीदी, बैठक में हुई चर्चा, दिए निर्देश।  | 

जमीन विवाद में 9 को पकड़ा, ससुराल में हंगामा मचाने पर एक अरेस्ट, टोल बैरिकेट तोड़ने पर एक और झगड़ा करते दूसरा हुआ गिरफ्तार।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने अलग अलग विवादों में शनिवार को एक दर्जन गिरफ्तारियां की। सभी को झगड़े फसाद में हवालात में बंद किया गया व आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एएसआई ग्यारसीलाल ने बताया कि गुसाईंसर टोल के पास स्थित एक खेत में जमीन विवाद में झगड़ा फसाद करते हुए 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद में उलझे दो गुटों से समझाईश का प्रयास किया। परंतु वे नहीं माने तो पुलिस ने दोनों गुटों के 9 जनों को पकड़ कर थाने पहुंचाया। ग्यारसीलाल ने बताया कि मोमासर बास निवासी सुरेंद्र जाट, रामनिवास जाट, रेवंतराम जाट, वंशीलाल शर्मा, लालचंद जाट सातलेरा निवासी महादेव जाट व गोपीराम जाट, कालूबास निवासी सोनू शर्मा, हाल श्रीडूंगरगढ़ निवासी करण लखारा को पकड़ा।
वहीं एएसआई महेश कुमार ने अपनी ससुराल कितासर भाटियान में जाकर शराब के नशे में हंगामा मचाने पर बिग्गाबास रामसरा निवासी रामलाल लूहार को गिरफ्तार किया। हैड कांस्टेबल धमेंद्र कुमार ने लखासर टोल का बैरिकेट तोड़कर भागे लखासर निवासी शंकर गिरी को पकड़कर थाने पहुंचाया। वहीं झगड़ा फसाद करने पर समझाईश के बाद भी नहीं मानने पर मोमासर बास निवासी युवक सौरभ बनिया को पकड़ा। सभी आरोपियों को पुलिस द्वारा शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया व आज इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़