श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे के वार्ड 28 में करीब 50 घरों में गत दो माह से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। जिसकी शिकायत वार्डवासियों ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाई परंतु कोई सुनवाई नहीं हो पाई। सोमवार को वार्डवासियों ने पीएचईडी कार्यालय पहुंच कर शीघ्र समस्या समाधान करवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक कोडामल ने बताया कि दूषित पानी की सप्लाई से वार्ड के करीब 50 घर बुरी तरह से प्रभावित है। इसके प्रयोग से कई बीमारियों की संभावनाए भी मंडराने लगी है। वार्ड के दयाशंकर, विनोद कुमार, कोडामल कर्वा, टीकूराम सहित अनेक युवाओं ने एक स्वर में समस्या का समाधान करने की मांग की।
5 साल से इस चैंबर में गाड़ियां फंस रही है, नहीं हो रहा समाधान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मुख्य बाजार में स्टेशन रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा वाली गली के कॉर्नर पर एक खुला बड़ा चैंबर है। यहां खुली नाली व बड़ा चैंबर खुला पड़ा है। पास ही के एक व्यापारी ने बताया कि इस चैंबर में आए दिन गाड़ियां फंस जाती है व गाड़चालकों को खासा नुकसान भी होता है। सोमवार सुबह भी यहां एक बोलेरो कैंपर गाड़ी बुरी तरह से फंस गई और बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपना दम खम लगाकर उसे निकलने में सहयोग दिया। आस पास के व्यापरियों ने बताया कि गत करीब 5 साल से यहां ऐसे ही वाहन फंस रहें है, जो वर्षा के समय और अधिक हो जाता है। दुकानदारों ने भी पालिका द्वारा इस चैंबर को ठीक करवाने की मांग रखी। वहीं वाहन चालक खासा परेशान हुआ।