WhatsApp Menu
लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार  |  महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से, 14 से 23 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन  |  श्रीडूंगरगढ़ से अपराध व दुर्घटना की तीन खबरें पढें एकसाथ  |  बिग्गा स्टैंड के पास पिकअप-बाइक की आमने-सामने टक्कर: 32 वर्षीय युवक घायल, पैर में फ्रैक्चर  |  आईएएस सुनील के स्वागत में बिछाए पलक पांवड़े, अनेक स्थानों पर हुआ सम्मान, दी बधाइयां  | 

चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस का आरोप, श्रीडूंगरगढ़ में उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

डूंगरगढ़ one 16 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चुनाव आयोग द्वारा चल रही SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया में कथित धांधली के विरोध में शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस कमेटी ने उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से चुनाव आयोग के नाम शिकायत दर्ज कराई कि पूरे प्रदेश सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में झूठी आपत्तियां लगाई जा रही हैं, जिनके आधार पर मतदाताओं के नाम सूची से काटे जा रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इससे आम मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

ज्ञापन में मांग की गई कि SIR प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरी की जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से न हटाया जाए।

इस दौरान कांग्रेस नेता राधेश्याम सारस्वत, कांग्रेस सेवादल प्रदेश महासचिव विमल भाटी, डॉ. अयूब खान दमामी और प्रकाश दुसाद सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़