WhatsApp Menu
12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  | 

चाईनीज मांझे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, सुबह शाम पतंगबाजी पर भी रोक।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 31 दिसम्बर 2025। मकर संक्रांति पर्व के चलते पतंगबाजी के शौकिन लोग छतों पर पंतग उडा़ते नजर आने लगे है। ऐसे में जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने धातुओं के मिश्रण से निर्मित मांझा (सामान्य प्रचलित भाषा में चाईनीज मांझा) के प्रयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लागू किया है। साथ ही पक्षियों के विचरण की गतिविधियां प्रातः 6 बजे से 8 बजे एवं सायं 5 बजे से 7 बजे के मध्य होती है। अतः इस समय पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि यह मांझा विभिन्न धातुओं के मिश्रण के प्रयोग से तैयार किया जाता है, जो कि धारदार तथा विद्युत सुचालक होता है। जिससे दुपहिया वाहन चालकों तथा पक्षियों को जानमाल के नुकसान होने की संभवाना रहती है। विद्युत का सुचालक होने के कारण विद्युत तारों के सम्पर्क में आने पर विद्युत प्रवाह होने से पतंग उड़ाने वाले को भी नुकसान पहुंचाता है और विद्युत सप्लाई में बाधा उत्पन्न होना संभव है। इसके मद्देनजर ’धातु निर्मित मांझा’ (धागे जो नायलोन/प्लास्टिक, चाईनीज मांझा जो सिंथेटिक/टोक्सीक मटेरियल यथा आयरन पाउडर, ग्लास पाउडर, नायलॉन/सिंथेटिक पदार्थ से लेपित और गैर-बायोडिग्रेडेबल मांझे/धागे के बनें हो) के उपयोग एवं विक्रय को निषेध किया गया है। उन्होंने लोक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पशु पक्षियों की जान के खतरे तथा विद्युत प्रसारण को बाधा रहित बनाए रखने के लिए निषेधात्मक आदेश करने जारी किए हैं। उन्होंने जिले में इसकी थोक व खुदरा बिक्री, भण्डारण, परिवहन तथा उपयोग को प्रतिबंधित किया है। आदेशानुसार कोई भी व्यक्ति यदि इस प्रकार के माझों का भण्डारण, विक्रय, परिवहन तथा उपयोग करेगा तो उसके विरूद्ध कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़