WhatsApp Menu
गीता पब्लिक स्कूल में परीक्षा की तिथि में बदलाव, शामिल होने के लिए एक ओर मौका  |  श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने की अवैध शराब व पर्ची सट्टे के खिलाफ दो कार्रवाइयां।  |  10 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  | 

चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गिरा बाइक सवार, हुआ चोटिल।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 जनवरी 2026। चाइनीज मांझे से कई घर उजड़ जाने के बाद भी कई लोग पैसों के लालच में बड़ी बेरहमी से चाइनीज मांझा बेच रहें है। प्रदेश भर में ऐसी अनेक घटनाएं हुई है वहीं श्रीडूंगरगढ़ में ये चौथी घटना है। जिसमें पांचवा युवक चोटिल हुआ है। हालांकि पालिका प्रशासन द्वारा चाइनीज मांझा नहीं बेचने की मुनादी भी करवाई गई परंतु मांझा मिलने की घटनाएं जारी है। शनिवार को मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार गिर कर चोटिल हो गया। बीकानेर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मांजे के कारण बाइक से मोमासर बास निवासी राजेश कुमार प्रजापत गिर गया। एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस के सेवादारों ने मौके पर पहुंच कर चोटिल को अस्पताल पहुंचाया। युवक को सिर व हाथ में चोट आई है और गनीमत रही कि गले में मफलर होने की वजह से गले की चोट से बच गया है। वहीं बता देवें गुरूवार को भी श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के पास मांझे की चपेट में आने से एक युवक चोटिल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़