WhatsApp Menu
देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  | 

घर में घुसने, मारपीट करने, धमकाने के 6 महिलाओं सहित 10 पर लगाए आरोप, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 जनवरी 2026। क्षेत्र के गांव मिंगसरिया में भूमि विवाद के चलते एक ही परिवार के लोग आमने सामने हो गए है। लगातार विवाद के चलते श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि गांव मिंगसरिया निवासी परिवादी सुखराम पुत्र मानाराम जाट ने इसी गांव के हरिराम पुत्र पीथाराम, उसका बेटा राकेश, जवानाराम पुत्र कालूराम, उसका बेटा सोहनराम, सोहनराम की बेटी आनंदी व जसोदा, उसकी पत्नी कौशल्या, हरिराम की पुत्री ममता, उसकी पत्नी रामेती, राकेश की पत्नी लाली के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी जमीन विवाद के चलते उसके परिवार से रंजिश रखते है। इसी रंजिश में 15 जनवरी की दोपहर करीब 2.54 बजे आनंदी, जसोदा, कौशल्या, ममता, लाली ने एकराय होकर नाजायज रूप से काश्तशुदा खेत में घुसी और ट्रेक्टर से फसल नष्ट करने लगी। मेरी सास ने आरोपियों को फसल नष्ट करने से मना किया तो सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। 16 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे परिवादी की अरोपी राकेश ने उसकी पत्नी के साथ बदसलूकी की और इसी दिन सुबह 9 बजे वह दीवार फांद कर घर में घुसा और उसकी पत्नी के साथ बदतमीजी की। पीड़िता के शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर अपने घर में कूद गया। परिवादी ने बताया कि कुछ देर बाद आरोपी राकेश की बहन कचरे का कुंडा लेकर आई और हमारे घर के अंदर कचरा डाल कर जाने लगी। परिवादी की पत्नी ने उसे पकड़ा और उसने आवाज देकर लाली व रामेती को बुला लिया व उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेश कुमार को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़