WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे उठा जय श्रीराम, छा गया केसरिया रंग, संतों के साथ हजारों लोग हुए शामिल  |  श्रीडूंगरगढ़ राममय: भव्य धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा कस्बा  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो  |  श्रीडूंगरगढ़ में पेंशनर्स में रोष: काली पट्टी बांधकर निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन  |  रिड़ी के महात्मा गांधी स्कूल का 10वीं रिजल्ट 100%, श्रीकृष्ण 86% के साथ प्रथम  | 

घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने वाली महिलाओं को मिला उपहार, खातों में दी सब्सिडी।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 मार्च 2026। घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने वाली महिला उपभोक्ताओं को इंडक्शन चूल्हे उपहार में दिए गए है और उनके खातों में सब्सिडी की राशि भी ट्रांसफर की गई।
श्रीडूंगरगढ़ प्रथम सबडिवीजन कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने वाली महिलाओं को उपहार व सब्सिडी दी गई। विभागीय अधिकारी एईएन चंद्रेश यादव ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की योजना के अनुसार पीएम सूर्यघर योजना के तहत महिला उपभोक्तओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चूल्हे दिए गए है। यादव ने बताया कि ये योजना केवल महिला उपभोक्ताओं के लिए ही है। इसमें महिला द्वारा रूफटॉप पर सोलर पैनल लगवाना, प्रदूषण मुक्त खाना पकाने को बढ़ावा देने, घर घर सौर ऊर्जा पहुंचाने के लिए है। महिलाओं को इंडक्शन देने के दौरान एआरओ ओमप्रकाश सिद्ध, हैड कैशियर मुकेश बाना मौजूद रहें। इस मौके पर सोमाणी सोलर के मनोज सोमाणी ने बताया कि महिलाओं द्वारा रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने पर सरकार द्वारा विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। क्षेत्र में विश्वसनीय ढंग से सोलर लगवाने के लिए उपभोक्ता 91665 17316 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़