WhatsApp Menu
गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  | 

गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य

श्रीडूंगरगढ़ ONE 26 मार्च 2026। क्षेत्र के गांव कुंतासर स्थित वासुदेव गौशाला में सोमवार को मेले का माहौल रहा एवं मौका था गांव के चौधरी मेघाराम सहू एवं उनकी धर्मपत्नी सुंदरदेवी सहू की स्मृति में उनके परिवार द्वारा गौशाला में प्रवेश द्वार के निर्माण का। सोमवार को हुए इस लोकार्पण समारोह में लिखमादेसर धाम के संत सोमनाथ महाराज का सानिध्य रहा एवं अतिथि रूप में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया मौजूद रहे। फीता काट कर विधिवत लोकार्पण किया गया एवं गौशाला प्रांगण में सत्संग का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर संत सोमनाथ महाराज ने गौसेवा में समर्पण करने से कई पीढियों को पुण्य मिलने एवं संतानों के सदसंस्कारी होने की बात कही। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने गौसेवा को गांव एवं किसान की संस्कृति एवं संस्कार बताया व गाय के नाम पर राजनीति करने की निंदा की। महिया ने गौसेवा के नाम पर राजनीति करने वालों से दूर रहने एवं गौसेवा को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम थोरी, पूर्व सरपंच दानाराम भादू, भादरनाथ सिद्ध, एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, मोडाराम तर्ड, उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि पेमाराम गोदारा शेरूणा, कुंतासर सरपंच ओंकार नायक, ढाणी कालेरां सरपंच मुनीराम पुनियां, टेऊ सरपंच सुनील दुगलिया, रेंवतराम भामूं ठुकरियासर, रामेश्वर गोदार ऊपनी, शिक्षाविद भागीरथ भादू, सुगनाराम ज्याणी, देवाराम ज्याणी लिखमादेसर, मांगीलाल जाखड़ सातलेरां, आदि भी अतिथि रूप में मौजूद रहे एवं सहू परिवार के इस गौसेवा कार्य को सराहनीय बताया। गौशाला अध्यक्ष मुनीराम सहू ने आभार जताया एवं मौजीज ग्रामीण पुरखाराम सहू, सुगनाराम सहू, सुगनाराम जांगु, गिरधारीलाल सहू, हरीराम सहू, केशुराम जांगु, रामचंद्रसिंह रेवाड़ा, उपसरपंच बाबुलाल सहू, श्रीराम रायल, लालाराम रायल आदि ने भी मेघाराम सहू परिवार का आभार जताया। सहू परिवार के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व प्रधान भागुराम सहू ने गौसेवा का मौका मिलने को सहू परिवार का सौभाग्य बताया एवं सभी अतिथियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़