WhatsApp Menu
तेज हवा के साथ आई तेज बरसात, ईसबगोल की फसल हुई चौपट, किसान हुए मायूस  |  गणगौर उत्सवों की मची है धूम  |  आडसर में गणगौर परंपरा को मिला नया आयाम, सार्वजनिक गणगौर चौक का हुआ लोकार्पण, ग्रामीणों में उत्साह, देखें फ़ोटो  |  श्रीडूंगरगढ़ से शनिवार की दो खास खबरें पढें एकसाथ  |  वन विभाग मिली मोटरसाइकिलें, वन सुरक्षा व गश्त को मिलेगी गति  | 

गौसेवा की दो खबरें, पढ़ें एक साथ

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 नवम्बर 2025। शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से दो खबरें सामने आ रही है, पढ़ें दोनो एक साथ।

गोपाल गौशाला में एकत्र हुए गौ-प्रेमी, लिया संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गौ-प्रेमीयों की सामूहिक बैठक कस्बे की गोपाल गौशाला प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में देश भर में चल रहे गौसम्मान आह्वान अभियान के तहत आयोजित इस बैठक में गौरक्षा, गोगव्य महत्व, गौशाला संचालन, कानून, गो-चिकित्सालय एवं गो-विद्यालय, अनुदान एवं चारा संबधित विभिन्न बिंदूओं पर चर्चा की गई। इस अभियान के तहत बिना किसी संस्था, बिना किसी पदाधिकारियों द्वारा देश भर में केवल गौ-प्रेमियों का सामूहिक आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन की शुरूआत जनसम्पर्क से हो रहा है एवं वर्ष 2026 के जनवरी-फरवरी एवं मार्च में गहन प्रचार प्रसार करने एवं 27 अप्रैल 2026 को तहसील स्तर पर ज्ञापन देने की जानकारी दी गई। सुनवाई नहीं होने पर दो माह बाद 27 जुलाई 2026 को देश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर सामूहिक ज्ञापन दिया जाएगा एवं उसके दो माह बाद 27 अक्टूबर को सभी राज्यों की राजधानियों में यह ज्ञापन दिया जाएगा। इस पर भी सरकार द्वारा सुनवाई नहीं करने पर 27 फरवरी 2027 से 15 अगस्त 2027 तक दिल्ली में गौभक्तों द्वारा डेरा डाल कर छह महिनों तक संकिर्तन किया जाएगा एवं इस पर भी सुनवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन किया जाएगा। शुक्रवार को हुई बैठक में क्षेत्र के कई गौशाला संचालकों, गौप्रेमियों ने भाग लिया।

बापेऊ गौशाला पहुंची साध्वी श्रृद्धा गोपाल, दी यह प्रेरणा।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव कल्याणसर में पीडित गौवंश सेवार्थ गौशाला में सात दिवसीय गौकथा के आयोजन के बाद शुक्रवार को प्रख्यात गौकथा वाचक श्रृद्धा गोपाल ने क्षेत्र के गांव बापेऊ स्थित पुरूषोतम गौशाला में प्रवचन दिए। साध्वीश्री ने गौशाला का अवलोकन किया एवं ग्रामीणों के आपसी सहयोग से की जा रही गौसेवा को सराहा। इस दौरान मालाराम सारस्वत, शेराराम गोदारा, तुलछाराम नाई, दुर्गाराम बीरड़ा, मालाराम नाई, डूंगरराम धानिया, तुलछनाथ, मोहनराम सारण, मामराज ढाका, मूलाराम नाई, बद्रीराम ज्याणी आदि ने साध्वीश्री का सम्मान एवं स्वागत किया। इस दौरान गौ-पूजन किया गया एवं साध्वीश्री ने उपस्थित रहे ग्रामीणों ने गौमाता की सेवा से जीवन में समस्त कष्टों के मिटने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़