श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 अप्रैल 2026। झंझेऊ की मां श्री चिल्लाय गौसेवा समिति के प्रांगण में रविवार को बीकानेर क्षेत्र की गौशालाओं का 95वां प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता झंझेऊ सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह तंवर ने की। संघ के जिला महामंत्री निरंजन सोनी ने बताया कि बीकानेर गौशाला संघ के बैनर तले आयोजित कार्यशाला में नई गौशालाओं में सरकारी अनुदान लेने की प्रक्रिया, नई गौशाला का पंजीयन करवाने, गौशाला विकास योजना, पंचायत समिति स्तरीय नंदीशाला योजना, ग्राम पंचायत स्तरीय गौशाला एवं पशु आश्रय स्थल योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। गोपालन विभाग बीकानेर एवं गौशाला संघ बीकानेर के अधिकारियों ने संचालकों की समस्याओं का समाधान भी किया।
इस प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के बीकानेर संभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर कुलदीप चौधरी, पशुपालन विभाग बीकानेर के संयुक्त निदेशक डॉ बिरमाराम, गोपालन विभाग के प्रभारी अधिकारी गोपाल सिंह नाथावत, गौग्राम सेवा संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सूरजमाल सिंह नीमराना ने सभी सदस्यों को प्रशिक्षण देते हुए मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष मालाराम शर्मा बापेऊ, जिला संयोजक जगदीश सिंह राजपुरोहित तोलियासर, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, नारायण सिंह राजपुरोहित धीरदेसर, शिवरतन सोमानी श्रीडूंगरगढ़, कमल किशोर सोमानी श्रीडूंगरगढ़, कोडाराम भादू सूडसर, पेमाराम गोदारा दुसारणा, भंवरलाल गोदारा दुसारणा, सुंदरलाल मूंधड़ा दुलचासर, महेंद्र सिंह तंवर लखासर, प्रेमसिंह राठौड़ घुमादा, सुरेश जोशी मोमासर, देवीलाल ऊपनी, भगवान राम कल्याणसर, सीताराम जोशी, जयसिंह बरजांगसर, मालाराम सत्तासर, नंदलाल आडसर, मघाराम कितासर, कल्याण सिंह तंवर झंझेऊ, जेठनाथ झंझेऊ, भंवरलाल देराजसर, सालमसिंह भोजास सहित सभी गौशाला संचालक शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान किया गया और कार्यक्रम का संचालन अगरसिंह पड़िहार कोटासर ने किया।