श्रीडूंगरगढ़, 6 दिसंबर 2025। कस्बे के धोलिया रोड़ पर स्थित जीव दया गौशाला में एक नया अध्याय जुड़ गया। गौशाला में गौसेवार्थ चल रहे नवनिर्माण कार्यों के बीच, शनिवार को यहाँ चार नए गौ-आवासों का शिलान्यास किया गया।
गौशाला सचिव शिवरतन सोमाणी ने इस अवसर पर जानकारी दी कि ये गौ-आवास पुनमचंद निर्मलकुमार डाकलिया (आडसर बास), भंवरलाल शिवरतन सोमाणी (कालूबास), भंवरलाल नंदकिशोर झंवर (कालूबास) एवं लक्ष्मीनारायण नारायणचंद सोनी (कालूबास) के सहयोग से निर्मित हो रहे हैं। प्रत्येक गौ-आवास 10 गुना 50 फीट का होगा, जिसकी अनुमानित लागत 3.5 लाख रुपये है।
पंडित श्रवणकुमार छंगाणी ने विधि-विधान से इन गौ-आवासों का शिलान्यास संपन्न कराया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नथमल सोनी ने निर्माण संबंधी जानकारियाँ साझा कीं।
गौशाला परिसर में सेवा और समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। इस शुभ अवसर पर शिवभगवान मालपानी, संतकुमार मोहता, ओमप्रकाश छंगाणी, तुलसीराम चौरडिया, संतोष कुमार सोनी, भंवरलाल दुग्गड़, रामवतार मूंधड़ा, माणकचंद डाकलिया, कमल किशोर सोमाणी, सीए राम सोमाणी, अशोक सोनी, परमेश्वर प्रजापत, नरेश गिरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
संस्थाध्यक्ष ओमप्रकाश राठी ने सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन गौशाला के प्रति समुदाय की अटूट श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक था, जो गौसेवा के इस पुनीत कार्य में एकजुट होकर योगदान दे रहे हैं।