WhatsApp Menu
समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  |  घर में घुसकर माँ बेटे पर जानलेवा हमला करने के आरोपी की जमानत खारिज  |  1 मार्च के ओलंपियाड विजेता स्कूटी-साइकिल सहित अनेक पुरस्कारों से होंगे सम्मानित।  | 

गुसाईंसर बड़ा में विकास रथ का भव्य स्वागत, विधायक ताराचंद सारस्वत का हुआ ऐतिहासिक अभिनंदन

डूंगरगढ़ one 25 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में निकाला जा रहा विकास रथ गुरुवार को ग्राम गुसाईंसर बड़ा पहुंचा। गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुशासन दिवस के रूप में की गई। इस दौरान विधायक सारस्वत ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, नालियों, बिजली, पेयजल सहित विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिली है।
उन्होंने इन विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, मोहनलाल कुलडिया, जगदीश पारीक, मदन सोनी, मूलचंद इंदौरिया, देवकरण पारीक, मुरलीनाथ, श्रवण शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं ग्राम गुसाईंसर बड़ा से तोलाराम गोदारा, भंवराराम गोदारा, जैसाराम खाती, भूराराम खाती, प्रयागदास स्वामी, सोहनलाल गोदारा, सुगनाराम मेघवाल, रामूराम नायक, नानूराम शर्मा, खींपाराम लुहार, कानाराम मेघवाल, रेण्वंतराम नायक, मदनलाल शर्मा, टालिराम शर्मा, सोहनदास स्वामी, ताराचंद शर्मा, भानीराम स्वामी, मदनलाल सांसी, महेन्द्र कुम्हार, आदूराम सहारण, केवलचंद शर्मा, खुमाराम नायक, आशाराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम उत्साह, उमंग और विकास के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़