WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं का सुयश  |  श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा  |  प्रसिद्ध चंग मंडलियों की होगी प्रस्तुतियां, क्षेत्रवासियों को दिया बुलावा  |  होली के दिन गांव के मोहल्लों में “हड़बली” खेल खेलने से जमाना अच्छा होने की मान्यता, युवाओं की टोलियां खेल में शामिल  |  कॉलोनी विकसित कर प्लॉट बेचने वाले पर खातेदार भूमि पर आवासीय पट्टे जारी करवा धोखाधड़ी करने का आरोप, मामला दर्ज  | 

गुंसाईसर बड़ा पहुंचे माचरा, पांडाल में घुसने की कोशिश में पकड़े गए युवा, धरने से भी उठाया धरनार्थियों को, पढ़े खबर देखें फोटो

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 जुलाई 2025। युवा नेता डॉ विवेक माचरा पुलिस को चकमा देते हुए गुंसाईसर गांव में पहुंच गए और यहां पांडाल में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़े गए। इस दौरान साथ आये युवाओं ने जम कर नारेबाजी भी कही। माचरा ने ट्रोमा सेंटर देने और गांव धीरदेसर चोटियान में शराब की दुकान को बंद करवाने व मूंगफली खरीद में हुए भ्रष्टाचार के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांगे करते हुए नारेबाजी की। वहीं श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय के सामने संघर्ष समिति के धरना स्थल पर बैठे धरनार्थियों को भी पुलिस ने सीएम के आने से ऐन पहले उठा लिया है। पुलिस ने यहां सीताराम सियाग, राजाराम गोदारा, राकेश मेघवाल, नारायण नाथ, राजेंद्र स्वामी, रामकिशन गावड़िया, सुंदरलाल, प्रकाश गांधी, विवेक लावा, काननाथ लिखमादेसर, चुन्नीलाल टाडा, मदन प्रजापत, गिरधारी जाखड सातलेरा, राहुल वाल्मीकि, नारायण गिला, नेमीचंद जाखड को पुलिस ले गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़