WhatsApp Menu
जिला कलेक्टर और एसपी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, ली अधिकारियों की बैठक, आमजन ने रखी समस्याएं।  |  विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज  |  लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार  |  महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से, 14 से 23 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन  |  श्रीडूंगरगढ़ से अपराध व दुर्घटना की तीन खबरें पढें एकसाथ  | 

गीता पब्लिक स्कूल में परीक्षा की तिथि में बदलाव, शामिल होने के लिए एक ओर मौका

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 मार्च 2026। स्कूली शिक्षा से इतर आड़सर बास में स्थित गीता पब्लिक स्कूल में नन्हें मुन्नों की विज्ञान व गणित के प्रति समझ को विकसित करने के उद्देश्य से एक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों के लिए नगद पुरस्कार रखें गए है। परीक्षा में किसी भी स्कूल का छात्र भाग ले सकता है और इसमें स्कूल में प्रवेश लेने की अनिवार्यता नहीं है।
आड़सर बास में स्थित गीता पब्लिक स्कूल (GPS) में 7 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित कर 27 मार्च की तिथि रखी गई है। शहरी बच्चों के लिए आयोजित इस टेस्ट में बच्चे अब अपना पंजीयन करवा सकते है। स्कूल के निदेशक धीरज माटोलिया ने बताया कि “Science Talent Scholarship Test 2026” का आयोजन बच्चों की विषय संबंधी समझ व तार्किक क्षमता बढ़ाने का माध्यम होगा। परीक्षा में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के पांचवीं व आठवीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ₹5000, ₹4000, ₹3000, ₹2000 एवं ₹1000 के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। ये सभी पुरस्कार कक्षा 5 और कक्षा 8 दोनों वर्गों के लिए मिलाकर प्रदान किए जाएंगे। जिससे विद्यार्थियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिल सकेगा। टेस्ट देकर अपना मूल्याकंन करने के इच्छुक विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 9216661779 नबंर पर व्हाट्सएप करवा सकते है या संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़