WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में जनसुनवाई के 51 मामलों पर मंथन, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश  |  श्रीडूंगरगढ़ में नए पशु चिकित्साधिकारी का स्वागत, बोले- पशुपालकों को मिलेगी संवेदनशील सेवाएं  |  ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिसर डॉ गुलजार ने पदभार ग्रहण किया, सेवाओं में सुधार का दिलाया भरोसा  |  श्रीडूंगरगढ़ में लाइब्रेरी का उद्घाटन, विधायक बोले- शिक्षा और जागरूकता को मिलेगी नई दिशा  |  सिद्ध धर्मशाला में लाइब्रेरी की सुविधा शुरू, विधायक ने किया उद्घाटन, दानदाता का जताया आभार  | 

गाय से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार, बीकानेर जा रहा परिवार हुआ चोटिल।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 अप्रैल 2026। कुछ देर पहले ही हाइवे पर गांव बेनीसर के निकट एक हादसा हुआ जिसमें एक कार सड़क पर गाय से टकरा गई। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई व गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गनीमत रही दुर्घटना में बीकानेर जा रहा एक परिवार मामूली चोटिल हुआ है। लखासर टोल प्लाजा एंबुलेंस के कार्मिकों ने मौके पर पहुंचकर सभी का प्राथमिक उपचार किया। टोल प्लाजा कार्मिकों ने कार व मृत गाय को सड़क से दूर कर हाइवे पर आवागमन सुचारू करवाया। कार सवार चोटिल मुकेश खत्री ने दूसरी गाड़ी बुलाकर परिवार सहित बीकानेर जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़