WhatsApp Menu
मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े दो खास खबरें  |  “विज्ञान प्रतिभा स्कॉलरशिप टेस्ट -2026” प्रतिभाओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार  |  बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  | 

गायत्री परिवार की पहल, मंगल अवसर पर हर घर हो दीप यज्ञ का आयोजन, आप भी करें संपर्क…

श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 फरवरी 2026 गायत्री परिवार श्रीडूंगरगढ़ की ओर से हर घर दीप यज्ञ की नई पहल की गई है। परिवार ने बच्चों व युवाओं में अच्छे संस्कार की कामना के साथ हर घर में दीप यज्ञ अभियान प्रारंभ किया है, जिसमें घरों में जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य किसी मंगल दिन दीप यज्ञ करवाने का आह्वान किया गया है। सदस्यों ने बताया कि नि:शुल्क किए जाने वाले यज्ञ में घर के सभी सदस्य भाग लेकर अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में सहयोगी बने। क्षेत्र के यजमान अपने घरों में दीप यज्ञ करवाने के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों से संपर्क कर सकते है। दीप यज्ञ के लिए डॉ रजनीश कौशिक 8306046211, एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार 9414429170 से संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़