WhatsApp Menu
सरसजी मंदिर में विधि विधान से हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, गांव में एकता व समरसता का दिया संदेश, रात को होगा भव्य जागरण।  |  श्रीडूंगरगढ़ रंगा होली के रंगों में, रंग गुलाल से खूब खेली होली, दी एक दूसरे को बधाई।  |  पांच दिवसीय घींदड़ होली महोत्सव-2026 का सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ, उमड़े रसिए।  |  मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  | 

गाजे बाजे के साथ गूंजे शिव जयकारे, निकली कलश यात्रा, ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में प्रारंभ हुई शिव महापुराण कथा

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 फरवरी 2026। फाल्गुन का महीना और महाशिवरात्रि का आगमन शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। शिव भक्त उत्साह से विभिन्न पूजन अनुष्ठानों में शामिल होकर भगवान शिव की कृपा के लिए प्रार्थनाएं करते है। ऐसे समय में एक विशेष आयोजन धोलिया रोड पर जीव दया गौशाला के पास स्थित ओंकारेश्वर महादेव व कालीदासजी मंदिर में शिव महापुराण कथा के रूप में हो रहा है। यहां पंडित श्रीडूंगरगढ़ ONE शिव महापुराण की कथा का वाचन करेंगे। कथा आज से प्रतिदिन 15 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन तक दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। सोमवार सुबह दधिमती माताजी मंदिर से कथा स्थल तक मंगल कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ गलियां शिव जयकारों से गूंज उठी और शिव भक्त यात्रा के साथ कथा स्थल पर पहुंचे है। प्रथम दिन की कथा विधि विधान से पूजन के साथ प्रारंभ हुई है। शिव भक्तों द्वारा आयोजित इस कथा में श्रद्धालु ही आपसी सहयोग से आयोजन की व्यवस्थाएं कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़