श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 फरवरी 2026। अपने गांव से श्रीडूंगरगढ़ आ रहें एक बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है
बीदासर रोड पर सालासर फांटा के पास एक ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार बाना निवासी 35 वर्षीय राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बीकानेर रेफर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया, वहीं पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।