इस नवगठित समिति ने अपने पहले ही कदम में “ठुकरियासर प्रतिभा सम्मान समारोह-2025” का आयोजन कर गांव की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का संकल्प लिया। समारोह में गांव के सरपंच अमराराम गांधी, पंचायत समिति सदस्य सीमा कड़वासरा, पूर्व उप प्रधान मदनलाल सारस्वत, और पूर्व सरपंच लालचंद नाई जैसे गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। साथ ही, उप सरपंच प्रतिनिधि कुंदनमल शर्मा, पटवारी राजेश कुमारी मीना, पशु चिकित्सक डॉ. देवीलाल और डॉ. सुमन जांगिड़, विद्युत विभाग के बंसीलाल, ग्राम विकास अधिकारी सुभाष चौधरी, आईडीसी भोमराज गोदारा, कृषि परिचर प्रियंका यादव, रिटायर्ड बैंक कार्मिक खेताराम शर्मा, डाक विभाग के बजरंगलाल मोटसरा और शिक्षक भवानी शंकर, लक्ष्मणराम, भागीरथ भादू, हनुमानसिंह गोदारा, ओमप्रकाश राजपुरोहित भी उपस्थित रहे।
समारोह का मुख्य आकर्षण गांव के उन 26 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान था, जिन्होंने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इसके अतिरिक्त, गांव के विकास में सक्रिय योगदान देने वाले युवा हनमान गोदारा को “युवा सम्मान-2025” से नवाजा गया। समिति ने घोषणा की कि यह सम्मान प्रतिवर्ष गांव के एक युवा को दिया जाएगा। इस अवसर पर, सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए वन विभाग के बजरंगलाल और पीडब्ल्यूडी के बजरंलाल मोटसरा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
गाँव के सुनील तावनियां, ओमप्रकाश मोटसरा, रेवंतराम भांभू, तुलछाराम सारण, कैलाशचंद्र शर्मा, खेताराम बैनीवाल, गणपतराम, श्रीराम टांडी, तोलाराम गोदारा, मोहनराम लुखा, गंगाराम गांधी, मोहननाथ गोदारा, उमाराम सुथार, ओमप्रकाश सोनी, परमेश्वर शर्मा, नंदाराम नाई, मगाराम मोटसरा सहित अनेक ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। समिति के बैनर का विमोचन भी किया गया, जो गांव के विकास के लिए एक नई दिशा का प्रतीक था। गांव के बुजुर्गों ने समिति के गठन और सम्मान समारोह के आयोजन की सराहना करते हुए समिति को जनहित में कार्य करने की प्रेरणा दी।
समारोह में, मंच पर सरकारी सेवाओं में चयनित गांव के युवाओं का भी सम्मान किया गया। शिक्षक पुना सीताराम लूखा, इंद्रनाथ बीरबलनाथ सिद्ध, नंदलाल किशनलाल भामूं, जेईएन धीरज खेताराम शर्मा, बीएसएफ में महेंद्र परमेश्वर गोदारा, सत्यप्रकाश तोलाराम गोदारा, पवन राजूसिंह, रेलवे में भागीरथ तोलाराम गोदारा, एलडीसी सुनील पूनमचंद नाई, एसबीआई बैंक क्लर्क में लीलाधर हनुमान सारस्वा, पशु परिचर में चयनित राकेश जोगेंद्र सिंह को उनकी सफलता के लिए बधाई दी गई और सम्मानित किया गया।
सर्वसम्मति से पवन सारस्वत को संघर्ष समिति ठुकरियासर का प्रथम अध्यक्ष चुना गया और उन्हें समिति के कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। हनुमानसिंह गोदारा, सचिन सैन, लालचंद कड़वासरा, संपत्त सारस्वत, योगेश तावणियां, बुधराम गांधी, दानाराम धतरवाल, संतोष जाखल, जितेंद्र गोदारा, जयप्रकाश टांडी, कैलाश सारस्वत, रामनिवास धेडू, बजरंग सुथार, लालचंद गोदारा, बनवारी सुथार, विक्रम सारण, पवन गोदारा, नरेंद्र सिंह, सुरेश सारण, श्रीराम गोदारा, ईमिलाल लूखा, सीताराम नाई, असलम सिंवल को सदस्य के रूप में चुना गया। समिति ने 200 से अधिक सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। समिति प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन करेगी और गांव के विकास और उत्थान से संबंधित योजनाओं का संचालन करेगी।
ठुकरियासर में “संघर्ष समिति” का गठन और प्रतिभा सम्मान समारोह एक उम्मीद की किरण लेकर आया है। यह एक ऐसा प्रयास है जो गांव को एकजुट करके विकास के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। अब देखना यह है कि यह समिति गांव के विकास और उत्थान के लिए किस प्रकार कार्य करती है और गांव के लोगों के जीवन में क्या परिवर्तन लाती है।