श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के अनेकों प्रवासी नागरिक आज सफल उद्यमी बनने के बाद क्षेत्र में सेवा सबंधी कार्यों में अपना योगदान दे रहे है। इसी क्रम में क्षेत्र के सबसे छोटे गांवो में शामिल धोलिया का युवक भी गांव की सेवा में आगे आया है। गांव का युवक संपत टाक ने पंजाब जाकर रेडीमेड व्यवसाय में सफलता पाई व लगातार गांव में सेवा कार्यों में आगे रह रहे है। यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने बताया कि टाक ने सोमवार को भी गांव के राउमावि में 170 बच्चों को सर्दी देखते हुए स्वेटरों का वितरण किया है। टाक के पिता डालाराम नाई ने इस सबंध में अपने पुत्र को प्रेरित किया व बच्चो को सर्दी से बचने के लिए गर्म स्वेटर मिले है। प्रधानाध्यापिका एकता मीणा ने गांव के युवा का गांव की सार्वजनिक सेवा में आगे आने को प्रेरणीय बताया व टाक का आभार जताया