श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 जनवरी 2026। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के लिए गुरूवार को उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागाधिकारी शामिल हुए व तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। शर्मा ने बताया कि उपखंड स्तरीय समारोह का आयोजन रूपादेवी मोहता उमावि के खेल मैदान में होगा। 26 जनवरी 2026 को सुबह 9.15 बजे ध्वज रोहण किया जाएगा। पीटी परेड प्रदर्शन के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी। उसके पश्चात श्रेष्ठ सेवाओं के लिए सम्मान पत्रों का वितरण किया जाएगा। समारोह संबंधी विभिन्न तैयारियों के लिए नगरपालिका, शिक्षा विभाग के कार्मिकों को निर्देश दिए। बैठक में ईओ व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, एसीबीईओ अशोक चुग सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहें।
मांगे सम्मान प्रस्ताव।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। उपखंड अधिकारी ने बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों से उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले 2 अधिकारी या कर्मचारी को सम्मानित किए जाने के लिए प्रस्ताव 21 जनवरी तक कार्यालय को भिजवाने के निर्देश भी दिए।