WhatsApp Menu
गणगौर उत्सवों की मची है धूम  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  भागवत कथा में दूसरे दिन राजा परीक्षित के प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।  |  सातलेरा-बिग्गा में धूमधाम से निकली गणगौर की सवारी, मगरिया में उमड़ा जनसैलाब  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

गणगौर उत्सवों की मची है धूम

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 मार्च 2026। शनिवार शाम को आड़सर बास के हनुमान क्लब से सजे धजे 21 गणगौर ईसरजी जोड़ों की भव्य सवारी यात्रा निकाली गई। गणगौर मेला समिति के बैनर तले आयोजित यात्रा में सजे हुए ऊंट, घोड़े, बैंड बाजे, डीजे, शिव झांकी, अघोरी नृत्य सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां शामिल रही। बड़ी संख्या में लोग सवारी यात्रा को देखने के लिए उमड़े और हर गली में दर्शकों की भीड़ रही। अनेक स्थानों पर बाजार में व्यापारियों ने यात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा से किया व गणगौर माता के जयकारे लगाए। यात्रा में राजगुरू देवीलाल उपाध्याय, श्यामसुंदर पारीक, इंद्रचंद तापड़िया, मनोज गुसाईं, राज सर, मनोज डागा, जतनसिंह राजपुरोहित, लक्ष्मीनारायण भादू, अंजू पारख, सुष्मा करनाणी, विनीता सारस्वत, महावीर माली, रामचंद्र मोदी सहित अनेक मौजिज लोग व महिलाएं शामिल हुई। सेवा धाम छात्रावास के बालक व सेवाकुंज की बालिकांए यात्रा में शामिल हुई। शहीद हेमू कालानी पार्क के पास सिंधी महिला मंडल द्वारा मीना मोरवानी की अगुवाई में गणगौर यात्रा का पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन किया गया। मंडल द्वारा सभी के लिए शीतल पेय का प्रबंध किया गया। बता देवें शहीद हेमू कालानी पार्क में कल सुबह 9 बजे गणगौर के फेरों का आयोजन होगा। वहीं इसी के साथ गणगौर सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। बिग्गाबास में पालीवाल मंदिर प्रांगण में गणगौर को पानी पिलाने की परंपरा का निर्वहन किया गया। महिलाओं ने यहां माँ के समक्ष घूमर नृत्य कर अपनी कामनांए पूरी करने की प्रार्थनाएं की। स्वर्णकार मंदिर से भी परंपरागत गणगौर की सवारी निकाली गई। नवविवाहिताओं ने गणगौर के उद्यापन उल्लास के साथ संपन्न किए। जोड़े से गणगौर का पूजन कर विधिवत रूप से सुहागिनों को भोजन करवा सुहाग के सामान उपहार में दिए गए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़