WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर फूटा गुस्सा; पीएम का पुतला जलाया  |  सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर घायल, पिता ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया  |  सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर बाजार में चलाया जागरूकता अभियान  |  रविवार को उपखण्ड़ कार्यालय के समक्ष पहुंचें कांग्रेसी, जलाया मोदी का पुतला, लगाए नारे।  |  15 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

खो-खो में नेशनल खेलेगी निरमा, लगातार तीसरी बार हुआ चयन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 दिसंबर 2025। क्षेत्र के गांव लखासर की प्रतिभाशाली खो खो खिलाड़ी निरमा खिलेरी लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में खेलेगी। 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में निरमा के सलेक्शन से गांव में उत्साह का माहौल है। व्याख्याता इंद्राज खिलेरी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 23 से 28 दिसंबर तक जबलपुर मध्यप्रदेश में आयोजित होगी। चयन प्रक्रिया के बाद अब तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आज से राउमावि 365 हेड श्रीगंगानगर में होगा। 21 दिसंबर को टीम नेशनल के लिए रवाना होगी। निरमा के सलेक्शन पर खेल प्रभारी सुमन, विद्यालय के स्टाफ, परिजनों व ग्रामीणों ने युवती को बधाई देते हुए नेशनल में श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़