WhatsApp Menu
विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज  |  लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार  |  महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से, 14 से 23 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन  |  श्रीडूंगरगढ़ से अपराध व दुर्घटना की तीन खबरें पढें एकसाथ  |  बिग्गा स्टैंड के पास पिकअप-बाइक की आमने-सामने टक्कर: 32 वर्षीय युवक घायल, पैर में फ्रैक्चर  | 

खेत की रखवाली की आड़ में किया हिरन का शिकार, बंदूक के साथ शिकारी गिरफ्तार

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ वन विभाग टीम ने किसान द्वारा दी गई मुखबिरी से शिकारी मूलचंद बावरी उर्फ मूलाराम को पकड़ा गया है जो खेत की रखवाली की आड़ में हिरन शिकार कर रहा था। सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि किसान द्वारा सूचना दी गई कि संदिग्ध शिकारी रोही में बकरे खरीदने का बहाना लेकर घूम रहा है। इस सूचना की पुष्टि वन विभाग के अन्य मुखबिर चरवाहों ने भी की। इस पर किसान के फ़ोन से शिकारी को फोन किया गया तो टालमटोल करने लगा। इस पर शक गहराया तो अज्ञात शिकारी की तलाश शुरू की गई व खेतों में बसे हुए किसानों से पूछते पूछते लखासर में रहने वाले शिकारी के डेरे का पता लगाया गया। इसके बाद दबिश दी गई तो आरोपी फरार हो गया। इसके बाद आरोपी को तलाशते हुए युवक को पकड़ लिया गया। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में उसने पहले भी शिकार करने की बात स्वीकारी है व आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया। कार्यवाही टीम में वनरक्षक सीताराम, राजेन्द्र बारोटिया की विशेष भूमिका रही एंव राजू सेवग, लोकेश मीणा, गिरधारी लाल मदेरणा, किशोर गोदारा, द्रोपदी आदि रेंज स्टाफ सक्रिय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़