WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  | 

क्षेत्र में यूरिया की किल्लत पूरी करें प्रशासन, अभाकिस ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 जनवरी 2026। क्षेत्र में लगातार यूरिया की किल्लत जारी है और किसान यूरिया के लिए परेशान हो रहें है। मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा ने यूरिया किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया व चेतावनी देते हुए उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा व कृषि सहायक निदेशक रघुवर दयाल सुथार को ज्ञापन सौंपे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए शीघ्र यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति क्षेत्र में करवाने की मांग प्रशासन से की है। संगठन के तहसील सचिव राजेंद्र जाखड़ ने कहा कि क्षेत्र के किसान यूरिया खाद की भारी कमी से जूझ रहें हैं और कृषि विभाग व उपखंड प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। जाखड़ ने स्थानीय विधायक पर भी किसानों की पीड़ा को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवा नेता गौरव टाडा ने क्षेत्र में शीघ्र ही यूरिया खाद की पूर्ति नहीं किए जाने पर चूरू की ओर जाने वाली यूरिया की सभी गाड़ियों को लखासर टोल से श्रीडूंगरगढ़ के बीच रोककर किसानों में वितरण की चेतावनी दी। टाडा ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सड़क से सदन तक किसान संघर्ष करेंगे। प्रदर्शन के दौरान मुकेश ज्याणी, सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, काननाथ सिद्ध, सतूनाथ सिद्ध, मामराज गोदारा, डूंगरराम महिया, मुकेश दमामी, भोमाराम जाखड़, सुभाष जावा, शौकीन काजी, कैलाश बारूपाल, शिव भादू सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़