WhatsApp Menu
12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  | 

क्षेत्र में धर्म परिवर्तन की गतिविधियां रूकवाने की मांग की, छात्रहित में भी छात्रवृत्ति पोर्टल खोलने की उठाई आवाज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 31 दिसंबर 2025। क्षेत्र के गांव मोमासर में झांसा देकर धर्म परिवर्तन करवाने का बड़ा मामला सामने आने के बाद गांव लखासर में धर्म परिवर्तन रोके जाने की मांग बुधवार को उपखंड अधिकारी से एबीवीपी के छात्र नेताओं ने की है।
एबीवीपी के प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य करन जाड़ीवाल ने बताया कि गांव लखासर में भी धर्म परिवर्तन की संदिग्ध गतिविधियां जारी है, जिससे ग्रामीण परेशान है। संगठन सदस्यों ने प्रशासन से इसे शीघ्र रोके जाने की मांग की है। वहीं कालीबाई स्कूटी योजना व मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति का पोर्टल परीक्षा परिणाम आने से पहले ही बंद कर दिया गया है, जिससे अनेक पात्र छात्राएं आवेदन ही नहीं कर पाई है। इससे वे छात्राएं छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित रह जाएगी, ऐसे में सरकार पोर्टल को पुन: खोल कर पात्र छात्राओं के आवेदन लेकर उन्हें राहत देवें। संगठन सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के गोविंद भूकर, बसंती लांबा, प्रवीण गुसाईं, नरेश पुरी, मैक्स सुथार, पार्वती व अविनाश शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़