श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ – रतनगढ़ तहसील के बॉर्डर गांव भाणुदा बीदावतान में अभी अभी एक प्लेन क्रैश होने की सूचना मिली है। ग्रामीणों में बताया कि सीकराली रोड पर चारणान मोहल्ला के निकट स्थित बीड़ में आसमान से जलता हुआ प्लेन गिरा और करीब 200 फीट के क्षेत्र में जगह जगह प्लेन के जलते हुए टुकड़े गिरे है। प्लेन में सवार लोगो के शव के टुकड़े भी आसपास बिखर गए है। मौके पर भाणुदा ही नहीं आस पास के गांवो से भी ग्रामीण पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि एक फायटर प्लेन जलता हुआ आकर गिरा है। जिसमें संभवत एक या दो जने सवार थे। वहीं मानव अंग भी सहित प्लेन के अंग भी जगह जगह बिखर गए है।