WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  गणगौर उत्सवों की मची धूम, महिला मंडल ने किया रंगारंग आयोजन  |  रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण एंव हड्डियों के रोगों में देंगे निशुल्क परामर्श, श्रीडूंगरगढ़ में शिविर 21 मार्च को  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  कुत्ते के हमले से घायल हुए मासूम की हुई नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी, डॉ अजयपाल चौधरी का रहा योगदान।  | 

क्षेत्र की युवती सरिता बनी RCA चैलेंजर में कप्तान, क्रिकेट प्रेमियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन का हौसला दिया

श्रीडूंगरगढ़, 25 नवंबर, 2025। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत ने देश में महिला क्रिकेट के प्रति एक नई दीवानगी जगा दी है। इस उत्साह के माहौल में राजस्थान से एक सुखद खबर आई है। प्रतिष्ठित आरसीए चैलेंजर टूर्नामेंट में अंडर-14 टीम की कप्तानी का भार गांव लिखमीसर उत्तरादा की सरिता बाना को सौंपा गया है।

सरिता, जो भागुराम बाना की सुपुत्री हैं, मूल रूप से गांव बाना की निवासी हैं, लेकिन अपनी शिक्षा लिखमीसर उत्तरादा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्रहण कर रही हैं। इस उपलब्धि के बाद दोनों गांवों में जश्न का माहौल है। क्रिकेट प्रेमियों ने सरिता को बधाई देते हुए आरसीए चैलेंजर ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करने की कामना की है।

कोच ओमप्रकाश भुंवाल के कुशल मार्गदर्शन में सरिता ने निरंतर अभ्यास और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनके परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। कोच भुंवाल बताते हैं कि सरिता 2022 से बीकानेर की टीम में लगातार कप्तानी पारी खेल रही हैं और उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के पूरे स्टाफ ने सरिता को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह खबर न केवल सरिता के परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह महिला क्रिकेट के प्रति बढ़ती रुचि और युवा प्रतिभाओं को मिल रहे प्रोत्साहन का भी प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़