WhatsApp Menu
विभागीय अधिकारियों के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष पहुंचे धरनास्थल पर, ग्रामीणों ने जताया आभार  |  बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गया छात्र हुआ लापता, परिजन परेशान, की मदद की अपील  |  शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

कोहरा और ठंडी हवा से तापमान लुढ़का, पारा लुढ़का, और अधिक ठंड बढ़ने के आसार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 जनवरी 2026। रविवार को दिन में सर्दी से हल्की राहत रही परंतु रात न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे चला गया। सोमवार सुबह कोहरे के साथ बर्फीली हवाओं ने अंचल को ठिठुरा दिया है। हालांकि रविवार को दिन में हल्की राहत मिली परंतु शाम होते ही तेज ठंड का एहसास हुआ।
मौसम साइट के अनुसार आज दिन में तापमान अधिकतम 18 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री रहने की संभावना है। बता देवें मंगलवार व बुधवार की रात अत्यधिक ठंडी होगी और पारा क्रमश: न्यूनतम 6 व 5 डिग्री से नीचे जाएगा। वहीं खुले खेतों में ठंड जमाव बिंदू पर है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी से राहत मंकर संक्रांति के बाद ही मिलेगी। इस सप्ताह तो कड़ाके की ठंड का पूरा असर रहेगा। जनवरी के तीसरे सप्ताह के बाद से तापमान सामान्य होने लगेगा। वहीं तीसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का दौर आएगा।
ऐसे में लोग गर्म कपड़ों से लदे व जगह जगह अलाव जलाकर तप करते हुए नजर आते है। बता देवें शिक्षा विभाग परंपरा के अनुसार ही सर्दियों के अवकाश करता है, वहीं सर्दी अब दिसंबर के स्थान पर जनवरी माह में आने लगी है। 25 दिसंबर से 5 जनवरी का अवकाश का समय पूरा हुआ, जिसमें कुछ स्कूल आज खुल गए व कुछ स्कूल कल खुलेंगे। ऐसे में शीतलहर के अलर्ट को देखते हुए परिजन छोटे बच्चों को तो स्कूल नहीं भेजने का मन बना रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़