WhatsApp Menu
मंच पर हुई अनेक प्रस्तुतियां, विजेताओं को मिले पुरस्कार, सहयोगियों व अतिथियों का किया सम्मान  |  भक्तिमय भागवत आयोजन प्रारंभ, निकाली कलश यात्रा, कथा वाचिका ने संकल्प के साथ सत्कर्म करने की दी प्रेरणा।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नजर आया चांद, कल होगी ईद, मुस्लिम समुदाय में उल्लास का माहौल  |  जेपीएस के बच्चों ने मेला घुमकर लिया झूलों का आनंद, मेले में बढ़ रही है रौनक  | 

कोर्ट से लगाई गुहार: गैलरी में घुसकर एसी तोड़ा, दंपती से की मारपीट और जान से मारने की धमकी

परिवाद में पीटर ने बताया है कि उनका घर मोमासर बास में स्थित है। उनके मकान के पीछे लगभग चार फीट की एक गैलरी है, जिसे उन्होंने हवा और रोशनी के लिए छोड़ रखा है। पीटर के अनुसार, पिछले दो सालों से उन्होंने अपनी एसी का आउटडोर यूनिट इसी गैलरी में लगा रखा है।

पीटर का आरोप है कि 31 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे अर्जुन और उसकी पत्नी पूजा उनकी गैलरी में घुस आए और लाठियों से एसी का आउटडोर तोड़ने लगे। शोर सुनकर जब पीटर और उनकी पत्नी बाहर आए, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

पीटर का कहना है कि अर्जुन और उसकी पत्नी गैलरी की जमीन पर अपना कब्जा जता रहे थे। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि “यह जगह हमारी है, इसे हम अपने घर में मिलाकर रहेंगे।” पीटर के अनुसार, उन्होंने पत्थर फेंककर धमकाते हुए यह भी कहा कि अगर उन्होंने उस जगह पर कदम रखा तो वे उनके हाथ-पैर तोड़ देंगे।

खबर है कि घटना के दौरान हंगामे की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए अपने घर चले गए।

इस घटना के बाद पीटर ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट श्रीडूंगरगढ़ में परिवाद प्रस्तुत किया है। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि अदालत इस मामले में क्या रुख अपनाती है और इस पड़ोसी विवाद का क्या समाधान निकलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़