WhatsApp Menu
3 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  | 

कुत्तों के झुंड ने 4 वर्षीय बच्चे को नोंच डाला, स्कूल प्रबंधन पर सवाल

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 फरवरी 2026। जिले के एकमात्र स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, ऊपनी के गेट के भीतर एक 4 साल के मासूम को हिंसक कुत्तों ने बुरी तरह से नोंच डाला और बच्चे की जान पर बन आई है। घटना मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे की है, जब मासूम करीब डेढ़ घंटे स्कूल में बैठने के बाद उठकर बाहर आ गया। स्कूल का मुख्य दरवाजा खुला पड़ा था, जिसमें घुसकर गली के कुत्तों ने बालक पर हमला कर दिया। उसके बाद भी कुत्तों के चिल्लाने व बालक के रोने की आवाज स्कूल स्टाफ ने नहीं सुनी और वहां से गुजर रहें एक ग्रामीण ने ही बालक को कुत्तों के चंगुल से छुड़वाया। परिजन उसकी हालत देखकर बदहवास हो गए और उसे लेकर तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचे। पीबीएम में डॉक्टर मोहनलाल काजला द्वारा बालक का ईलाज किया जा रहा है। ट्रोमा इंचार्ज डॉ एलके कपिल ने बताया बताया कि बच्चे के सिर पर स्किन लगाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करनी होगी, उससे पहले घाव को तीन बार सफाई करनी होगी, बच्चे की बॉडी कितनी जल्दी रिस्पांस करती है, इसपर आगे का ट्रीटमेंट निर्भर करता है। ईलाज का प्रोसेस लंबा चलने की संभावना है।
गांव ऊपनी निवासी रामप्रताप पुत्र लूणनाथ सिद्ध का 4 वर्षीय पुत्र रामू अपने बड़े भाई के साथ मंगलवार को पहली बार स्कूल गया था। वह स्कूल में जाकर बैठा और करीब डेढ़ घंटे बाद उठकर घर जाने के लिए स्कूल से बाहर आ गया। परिजनों ने बताया कि क्लास से कोई शिक्षिका बाहर निकली तो बच्चा उनके पीछे ही निकल गया। शिक्षिका ने ध्यान नहीं दिया और बालक बाहर आ गया। वहीं बालक को स्कूल के मुख्य द्वार के अंदर ही कुत्तों ने नोंच लिया। ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन को शिकायत करते हुए कड़ी नाराजगी जताई। परिजनों ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने स्वीकार किया कि गलती तो हो गई है और वे आगे से ध्यान रखेंगे।

जानलेवा है ये लापरवाही, सुरक्षा की उपेक्षा, ग्रामीणों में रोष।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। ग्रामीणों ने बताया कि ये लापरवाही जानलेवा है। नन्हें मुन्ने बच्चों की सुरक्षा की ये घोर उपेक्षा क्यों? ग्रामीणों ने बताया कि मॉडल स्कूल का मुख्य गेट बंद क्यों नहीं किया गया, गेट पर कोई नजर रखने वाला ही नहीं था, बालक कक्षा से गेट तक आया तो क्या किसी स्टाफ ने उसे नहीं देखा.? जैसे सवाल गांव में गूंज रहें है। स्कूल की ये लापरवाही बच्चा भुगत रहा है। परिजन बच्चे की जान बच जाने की तस्सली एक दूसरे को दे रहें है। सरपंच रामेश्वरलाल गोदारा ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे ग्रामीण एकत्र होकर स्कूल पहुंचेगे। मॉडल स्कूल के गेट पर गार्ड क्यों नहीं था, जो गेट बंद कर सकें या बच्चों के आने जाने का ध्यान रख सकें। बच्चों की सुरक्षा के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं स्कूल में कैमरे लगे है जो बंद किए हुए है, ये क्यों नहीं चलाए जा रहें है, जैसे सवालों के जवाब मांगे जाएंगे। ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर दर्दनाक घटना के बाद भी लीपापोती करने का आरोप लगाया है।

कुत्ते हिंसक हो रखे है, हमने शिकायत भी की है।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष मीणा ने श्रीडूंगरगढ़ ONE को बताया कि बालक अपने भाई के साथ आया था और प्रथम कालाशं पूरा होने पर वॉशरूम की ओर गया था। मैडम कॉपी लेने आई इतने में बालक बाहर की ओर चला गया और चंद पलों में ही हिसंक कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। मीणा ने कहा कि घटना दुःखद है, हमने स्कूल के गेट के आस पास हिंसक कुत्ते रहने की शिकायत भी हमने की है। घटना के समय अधिकांश स्टाफ बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में था। इससे पूर्व भी ये कुत्तें कई पशुओं व तीन दिन पूर्व एक बालक पर हमला कर चुके है। कल हुए घटनाक्रम के बाद उपखंड अधिकारी, पुलिस प्रशासन व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सूचना दे दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़