WhatsApp Menu
बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  | 

कालू रोड स्थित अनुज स्पोर्ट्स एरिना में डे-नाईट बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच, तीसरे दिन दिखा जबरदस्त उत्साह

डूंगरगढ़ one 3 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय कालू रोड स्थित अनुज स्पोर्ट्स एरिना क्लब में चल रही डे-नाईट बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन मैदान पर खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

आज के पहले मुकाबले में बकवाला स्क्वायड और प्रदीप सेवन स्टार की टीमें आमने-सामने रहीं। इस मैच में प्रदीप सेवन स्टार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया।

इसके बाद दीपक सेवन स्टार और किशन सेवन स्टार के बीच टॉस हुआ, जिसमें किशन सेवन स्टार ने टॉस जीतकर अपनी रणनीति तय की।
दोनों मुकाबलों के टॉस क्रिकेट प्रेमी मुदैनी सोनी एवं रिद्धि राठी द्वारा कराए गए।

आयोजक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि कान्हा ज्वैलर्स के आर्थिक सौजन्य से आयोजित इस बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिल रहा है। साथ ही बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी प्रतिदिन मुकाबले देखने पहुंच रहे हैं, जिससे आयोजन का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़