शिव प्राण-प्रतिष्ठा, हवन और रात्रि जागरण में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
डूंगरगढ़ one 7 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालू बास वार्ड 38 में चिमनाराम माली के कुएं के पास स्थित कस्बे का एक मात्र पौराणिक पाबूजी महाराज मंदिर का जीर्णोद्धार पूरा होने पर शनिवार को मंदिर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार शाम 4.30 बजे सामूहिक हवन से हुई। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुति दिलाई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हवन में शामिल हुए।
शनिवार सुबह 8.30 बजे भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा विधिवत सम्पन्न करवाई गई। शाम 7 बजे मंदिर उद्घाटन समारोह रखा गया। विधायक ताराचंद सारस्वत, राजस्थान कौशल विकास बोर्ड के चैयरमैन रामगोपाल सुथार और नगरपालिका चेयरमेन मानमल शर्मा ने फीता काटकर मंदिर का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पूर्व अध्यक्ष महावीर अडवालिया, पार्षद अरुण पारीक, जगदीश गुर्जर, विक्रम शेखावत, पवन उपाध्याय, भरत सुथार, रजत आसोपा, चांद रत्न सेठिया, भवानी तावनिया, संजय शर्मा, महेश राजोतिया, गोपाल शास्त्री, कन्हैयालाल स्वामी, श्याम सुंदर जोशी, भंवरलाल दुगड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत साफा, शॉल और स्मृतिचिह्न भेंट कर किया गया।
रात्रि जागरण के दौरान विधायक सारस्वत ने वार्ड के मौजीज लोगों को भी स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम संचालन में पार्षद लोकेश गौड़ और समाजसेवी बाबूलाल सहदेवड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।