WhatsApp Menu
20 मार्च को होगा रंगारंग आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता होंगे पुरस्कृत, प्रवेश नि:शुल्क  |  विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी  |  16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  | 

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक बीकानेर रेफर, देखें फ़ोटो

डूंगरगढ़ one 13 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। शुक्रवार रात्रि को जैसलसर मार्ग पर एक कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए जिसमें एक को गम्भीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसलसर मार्ग पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण रिड़ी निवासी बाइक सवार सुंदरलाल पुत्र ओमप्रकाश जाखड़ और गजानंद पुत्र मालाराम जाखड़ घायल हो गए।

सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की टीम एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और घायलों को उपजिला अस्पताल लेकर आये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गजानंद को बीकानेर रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़