WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

कार और 10 तोला सोने के लिए एक साल में ही टूटा विवाह का बंधन, पति सहित 6 के खिलाफ लगाए आरोप

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 दिसंबर 2025। दहेज के कारण टूट रहें परिवार समाज में एक समस्या के रूप में आज भी कायम है। एक विवाहिता का विवाह बंधन एक ही साल में दहेज की भेंट चढ़ गया और पीड़िता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में पति सहित 6 जनों पर आरोप लगाते हुए जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है।

आड़सर बास निवासी प्रियंका पुत्री ताराचंद शर्मा ने बिग्गाबास व हाल निवासी यमुना नगर हरियाणा रहने वाले अपने पति विकास सारस्वत, ससुर पवन कुमार, सास संतोष देवी, देवर आकाश, मामा ससुर लेखराम व बाबूलाल तावणियां निवासी रीड़ी, के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 4 फरवरी 2023 में आरोपी विकास के साथ हुआ। विवाह में पीड़िता के माता पिता ने अपनी हैसियत से बढ़चढ़ कर दान दहेज दिया। परंतु विवाह के दूसरे दिन से ही आरोपी उसे कम दहेज देकर समाज में नाक कटवा देने का ओलमा देते हुए 10 तोले सोने के गहने और एक नई कार लेकर आने के लिए कहने लगे। विवाहिता ने बताया कि उसके पीहर वाले मिलने आते तो उन्हें नीचा दिखाते व उसे भी अपशुगनी कहते हुए जलील करते हुए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते। पति दूसरा विवाह करने व फैशनेबल लड़की लाने की बात कहता और उसे 11 माह पूर्व घर से निकाल दिया। आरोपी उसपर तलाक देने के लिए दबाव बनाने लगे। 30 नवंबर 2025 को आरोपी उसके घर आए व उसे अपमानित करते हुए तलाक लेने व विकास का दूसरा विवाह करने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई पवन कुमार को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़