WhatsApp Menu
सोलर प्लांट के लिए फिर चली आरी, दो रातों में काट डाले 100 खेजड़ी के पेड़, ग्रामीणों में रोष।  |  एक ही रात में खेत से पट्टी गेट हुए चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।  |  जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित, कर्नल नैण ने जीवन में नियमित खेल को शामिल करने की प्रेरणा दी  |  सच्चे भक्तों के गुणगान से गूंजा नेहरू पार्क, कल होगा कृष्ण जन्मोत्सव  |  मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की नई कार्यकारिणी घोषित, धर्म यात्रा में अधिक सहभागिता का आह्वान, देखें फ़ोटो  | 

कार्तिक माह के धार्मिक आयोजनों में शामिल हो रहें श्रद्धालु

श्रीडूंगरगढ़, 4 नवंबर, 2025। सनातन संस्कृति में कार्तिक मास की अपनी ही महिमा है। इन दिनों श्रीडूंगरगढ़ में हर घर में महिलाओं द्वारा कार्तिक स्नान, मंदिर दर्शन, व्रत, उपवास और पाठ-पूजन जैसे अनुष्ठान पूरे श्रद्धा भाव से किए जा रहे हैं।

मंगलवार को महिलाओं ने बैर की झाड़ी का पूजन किया। भगवान शिव और विष्णु का स्मरण करते हुए कथा-कहानियां सुनीं। मान्यता है कि इस दिन पूजन करने से आध्यात्मिक जीवन में उन्नति मिलती है। महिलाओं ने वैकुंठ चतुर्दशी के सामूहिक पूजन भी संपन्न किए।

कस्बे के सिंधी मंदिर से भैया दूज के दिन से ही सुबह 6:15 बजे प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इस फेरी में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया जा रहा है। यह दृश्य भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है।

सिंधी मंदिर में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 5 बजे हवन-पूजन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो जयकारों के साथ पूर्ण होगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रभात फेरी में भाग लेकर भक्ति रस का आनंद ले रहे हैं।

कल मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे और देव दीपावली मनाई जाएगी। श्रद्धालु देव दीपावली मनाने की तैयारियों में उत्साहपूर्वक जुटे हैं। बुधवार शाम को श्रद्धालु मंदिरों में दीप दान करेंगे।

अनेक घरों में पूर्णिमा के उद्यापन के आयोजन भी होंगे। उद्यापन के हवन-पूजन की तैयारियों के साथ-साथ सामूहिक भोज की तैयारियां भी ज़ोरों पर हैं।

ज्ञात हो कि कल गुरु नानक जयंती पर प्रकाश पर्व का प्रदेश भर में सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा। ऐसे में, कार्तिक पूर्णिमा के साथ ही प्रकाश पर्व का उल्लास भी श्रीडूंगरगढ़ में देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़