WhatsApp Menu
भव्यता के साथ निकाली जायेगी रामनवमी धर्मयात्रा, विधायक ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक  |  भागवत कथा में कृष्ण बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु झूम उठे, विधायक सारस्वत व सीओ पारीक भी पहुंचे कथा में  |  कल होगी धर्मयात्रा मंगलवार शाम उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा की अगुवाई में पुलिस प्रशासन ने मार्च निकाला।  |  98.17% अंक हासिल किए टॉपर वासुदेव ने, 95% से अधिक 15 और 90% से अधिक 77 बच्चे, कल होगा स्कूल में उत्सव  |  एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में प्रति दूसरे विद्यार्थी ने हासिल किए 90% से अधिक अंक, 97.83 दामिनी स्कूल टॉपर, चंद्रप्रकाश व कृष्णा टॉप थ्री में शामिल।  | 

कल होगी धर्मयात्रा मंगलवार शाम उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा की अगुवाई में पुलिस प्रशासन ने मार्च निकाला।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बुधवार को जय श्री राम के नारे गूंजेंगे ओर हजारों लोगों द्वारा शामिल होकर धर्मयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर एक ओर कार्यकर्ताओ ने अंतिम तैयारी बैठक कर सभी जिम्मेदारियों का फीडबैक लिया। वही दूसरी ओर प्रशासन द्वारा भी तैयारिया की गई है। मंगलवार शाम को यात्रा के रूट पर एसडीएम शुभम शर्मा एंव थानाधिकारी कश्यप सिंह की अगुवाई में पुलिस दस्ते द्वारा फ्लेगमार्च निकाला गया व शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया।

बाजार बंद का ऐलान।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। यात्रा के लिए कस्बे के बाजार को बंद कर व्यापारियों यात्रा में शामिल होने का आव्हान भी किया गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक ने बताया कि मंडल द्वारा सभी व्यपारियों से दोपहर 2 बजे बाजार बंद कर यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है। यात्रा के लिए क्षेत्रवासियों में उत्साह है एवं व्यापारी भी यात्रा में शामिल होंगे एवं बाजार में विभिन्न जगहों पर स्वागत करेंगे। लिंक पर क्लिक कर देखें फ्लैग मार्च का वीडियो भी – https://www.facebook.com/share/r/17R7cFxoUm/

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़