WhatsApp Menu
तीन नेत्रदानी परिवारों का सम्मान, दो परिवारों ने डीलक्स मेडिकल बैड देने की घोषणा की  |  8 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बस से उतारने पर बवाल: नशे में धुत युवक ने कंडक्टर से ₹2180 छीने, साथियों को बुलाकर बस रुकवाने की दी धमकी  |  श्रीडूंगरगढ़ में शांति देवी गीया की स्मृति सभा: मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि  |  25 मार्च को निकलेगी श्रीराम विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा  | 

कल होगा कृष्ण जन्मोत्सव, हंसोजी धाम पधारे महंत मोटनाथजी का किया सम्मान, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 जनवरी 2026। क्षेत्र के प्रसिद्ध हंसोजी धाम परिसर में आयोजित भागवत कथा में बुधवार को तीसरे दिन संत शिवेंद्रजी महाराज ने निष्काम भाव से प्रभु स्मरण करने से ये जन्म और मरण दोनों सुधर जाने की बात कही। महाराज ने कहा कि शरीर को नश्वर बताते हुए सच्ची भक्ति करने की प्रेरणा दी। उन्होंने श्रद्धालु को कपिल चरित्र, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, नृसिंह अवतार सहित अनेक प्रसंग सुनाए व सत्संग का महत्व समझाया। तीसरे दिन की कथा के मुख्य यजमान बीरबलनाथ ज्याणी परिवार सहित कथा में शामिल हुए व बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण का लाभ लिया। गुरूवार को कथा स्थल पर हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
बुधवार को बाड़मेर के लीलसर बाड़ी के महंत मोटनाथ भी समारोह में पहुंचे और हंसोजी धाम महंत भंवरनाथजी ने उनका सम्मान किया। भामाशाह मोहनलाल सिंघी भी कथा स्थल पर पहुंचे व कथा श्रवण का लाभ लिया। बता देवें यहां गुरू हंसोजी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का दूसरा वार्षिकोत्सव पर अनेक धार्मिक अनुष्ठान हो रहें है। संत सोमनाथ जी के सान्निध्य में महंत भंवरनाथजी द्वारा आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहें है। यज्ञाचार्य बृजमोहनजी के सान्निध्य में नव कुंडात्मक रूद्र महायज्ञ का आयोजन भी होगा। वहीं 25 जनवरी को सुबह मंदिर में किए गए नवनिर्माण का लोकार्पण भी होगा। इसी दिन कथा विश्राम होगी व पूर्णाहुति हवन, महाप्रसादी व रात्रि जम्मा का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़